"उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत"। -स्वामी विवेकानंद "हिंदी साहित्य अड्डा" एक ब्लॉग है जहाँ हिंदी साहित्य से सम्बंधित जानकारियां प्रदान की जाएंगी। मुख्यतः इस ब्लॉग का इस्तेमाल हिंदी साहित्य में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए किया गया है और उसके साथ ही हिंदी साहित्य से सम्बंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाले प्रश्नों से जुड़ी जानकारी भी प्रदान की जाएगी। इस ब्लॉग का उद्देश्य हिंदी साहित्य में रुचि रखने वाले सभी पाठकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है। साथ ही पाठकों के समय की बचत को ध्यान में रखते हुए प्रमाणिक ग्रन्थों के माध्यम से ज्यादा-से-ज्यादा जानकारी व तथ्यों को एक ही मंच पर प्रदान कराना भी इसका उद्देश्य है। इस ब्लॉग को लिखने की प्रेरणा मुझे मेरे एक साथी "देवकांत सिंह"से मिली जिन्होंने मुझे ब्लॉग चलाने से लेकर शुरुआती मदद, मेरी साहित्य सम्बन्धी जानकारी को अन्य पाठकों तक साझा करने के लिए प्रेरणा देना, सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करना आदि प्रेरणा दी जिसका मैं सदैव ऋणी रहूँगा। इस पेज की विशेषता निम्नांकित हैं:- 1 (यू.जी.सी) नेट/जे.आर.एफ और तमाम विश्वविद्यालय स्तरीय के स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध स्तर की परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी व तथ्य देना है। 2 नेट/जे.आर.एफ. के "प्रथम प्रश्न पत्र" से सम्बंधित जानकारी और तथ्य प्रस्तुत करने की भी कोशिश की जाएगी। 3 अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में हिंदी से सम्बंधित जानकारी के लिए भी यह ब्लॉग कार्यरत रहेगा। जैसे टी.जी.टी (हिंदी), पी.जी.टी(हिंदी) आदि। 4 समय-समय पर अन्य विषयों से सम्बन्धित ज्ञानवर्धन हेतु लेख भी डाले जाएंगे। 5 ब्लॉग पर जो भी पोस्ट किया जाएगा उससे सम्बन्धित संदर्भ ग्रँथ व सहायक सूची प्रदान की जाएगी। 6 विषयों को समझाने का भी प्रयास किया जाएगा। (इसमें स्वयं की समझ व सहायक ग्रँथ की सहायता ली जाएगी)। 7 ब्लॉग के लिए यदि कोई पाठकगण अपनी रचना देना चाहता है तो स्वागत है। वैसे इन तरह की रचनाओं का जोर आलोचना व समीक्षा के लिए रहेगा। 8 यदि किसी पाठकगण को हिंदी साहित्य से सम्बंधित किसी विषय के बारे में जानकारी चाहिए हो तो वह भी सूचित कर सकता है। समय को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत विषय को जल्द-से-जल्द पाठकों के लिए प्रस्तुत करने की कोशिश की जाएगी। 9 ब्लॉग पर दिए गए तथ्यों व जानकारी को विशेष अध्ययन के बाद डाला जाएगा जिससे पाठकों तक उचित जानकारी व तथ्य पहुँचे। * पाठकगण किसी तथ्य व जानकारी से सम्बन्धित सन्देह या दुविधा होने पर सहायक ग्रँथ व अन्य ग्रन्थों से जानकारी को जाँच लें और सुझाव भी दें। इसी के साथ ब्लॉग का श्रीगणेश करते हुए आइए शुरू करते हैं "हिंदी साहित्य अड्डा" जहाँ हिंदी साहित्य का प्रचार प्रसार व जानकारी प्रस्तुत कराई जाएगी।
"उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत"। -स्वामी विवेकानंद। "हिंदी साहित्य लोचन" एक ब्लॉग है जहाँ हिंदी साहित्य से सम्बंधित जानकारियां प्रदान की जाएंगी। मुख्यतः इस ब्लॉग का इस्तेमाल हिंदी साहित्य में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए किया गया है और उसके साथ ही हिंदी साहित्य से सम्बंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाले प्रश्नों से जुड़ी जानकारी भी प्रदान की जाएगी। इस ब्लॉग की विशेष बात यह है कि इसमें प्रदान की जाने वाली जानकारियों के संदर्भ ग्रन्थ प्रत्येक बार डाले जाने की कोशिश की जाएगी।
Translate
Sunday, July 26, 2020
Hey guys I'm Rohit kumar nd I passed my post graduation. Now I'm pursuing m.phill from university of hyderabad. I qualified net in hindi and I eligible for assistant professor.
Subscribe to:
Posts (Atom)
एक मध्यवर्गीय कुत्ता
आज पढ़िए व्यंगय विधा के गुरु हरिशंकर परसाई का लेख "एक मध्यवर्गीय कुत्ता" जोकि मध्यवर्ग की धज्जियां उड़ाता है। लेख का मकसद मध्यवर्...
-
(मैथिलीशरण गुप्त व रामनरेश त्रिपाठी) "हिंदी साहित्य लोचन" के मंच पर आप आज हिंदी साहित्य की इतिहास परम्परा के एक भाग जि...
-
(आधे-अधूरे) हिंदी साहित्य लोचन hindisahityalochan sahityahindilochan.blogspot.com ● "हिंदी साहित्य लोचन" ...
-
(काव्यशास्त्र) हिंदी साहित्य लोचन hindisahityalochan sahityahindilochan.blogspot.com ● "हिंदी साहित्य लोचन...
-
'पाकिस्तान में ट्रेन का सफ़र'.... • दूसरा हिस्सा सफर करने के दौरान मैं बार-बार जेब से टिकट निकाल कर चेक करता रहता हूं। मुझे लगता है ...
-
आज पढ़िए व्यंगय विधा के गुरु हरिशंकर परसाई का लेख "एक मध्यवर्गीय कुत्ता" जोकि मध्यवर्ग की धज्जियां उड़ाता है। लेख का मकसद मध्यवर्...
-
अन्य गद्य विधा (यात्रा साहित्य) 1 कमलेश्वर- खण्डित यात्राएँ 1975 कश्मीर:रात के बाद 1997 आँखों देखा पाकिस्त...
-
(काव्यशास्त्र) हिंदी साहित्य लोचन hindisahityalochan sahityahindilochan.blogspot.com ● "हिंदी साहित्य ल...