Translate

About us

"उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत"। -स्वामी विवेकानंद

'हिंदी साहित्य लोचन' एक साहित्यिक मंच है जहाँ आपको समय-समय और हिंदी साहित्य से सम्बंधित तथ्यात्मक व वर्णनात्मक जानकारियाँ मिलती रहेंगी। इस मंच की खासियत इसमें भी है कि प्रत्येक पोस्ट के साथ उसके सहायक ग्रन्थ व सन्दर्भ गर्न्थो की सूची भी प्रदान की जाएगी। साथ ही कोशिश रहेगी कि आपको विशिष्ट लिंक भी मुहैया कराए जा सकें।
प्रेरणा-
इस ब्लॉग को लिखने की प्रेरणा मुझे मेरे सहपाठी "देवकांत सिंह" से मिली है। जिन्होंने मुझे ब्लॉग चलाने की शुरुआती मदद से लेकर साहित्य सम्बन्धी जानकारी को पाठकों तक साझा करने के लिए सोशल मीडिया माध्यम की प्रेरणा दी, जिसका मैं सदैव ऋणी रहूँगा।
उद्देश्य-
इस ब्लॉग का उद्देश्य हिंदी साहित्य में रुचि रखने वाले सभी पाठकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है। साथ ही पाठकों के समय की बचत को ध्यान में रखते हुए प्रमाणिक ग्रन्थों के माध्यम से ज्यादा-से-ज्यादा जानकारी व तथ्यों को एक ही मंच पर प्रदान कराना भी इसका उद्देश्य है।

मंच की विशेषता-

1.(यू.जी.सी) नेट/जे.आर.एफ और तमाम विश्वविद्यालय स्तरीय के स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध स्तर की परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी व तथ्य देना है।

2.नेट/जे.आर.एफ. के "प्रथम प्रश्न पत्र" से सम्बंधित जानकारी और तथ्य प्रस्तुत करने की भी कोशिश की जाएगी। 

3.अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में हिंदी से सम्बंधित जानकारी के लिए भी यह ब्लॉग कार्यरत रहेगा। जैसे टी.जी.टी (हिंदी), पी.जी.टी(हिंदी) आदि। 

4.समय-समय पर अन्य विषयों पर भी पोस्ट डाले जा सकते हैं।

5.ब्लॉग के लिए यदि कोई पाठकगण अपनी रचना देना चाहता है तो उसका भी स्वागत है। परन्तु ऐसी रचनाओं का बल आलोचना व समीक्षा के लिए रहेगा।

6.यदि किसी पाठकगण को हिंदी साहित्य से सम्बंधित किसी विषय के बारे में जानकारी चाहिए हो तो वह भी सूचित कर सकता है। समय को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत विषय को जल्द-से-जल्द पाठकों के लिए प्रस्तुत करने की कोशिश की जाएगी।

7.ब्लॉग पर दिए गए तथ्यों व जानकारी को विशेष अध्ययन के बाद डाला जाएगा जिससे पाठकों तक उचित जानकारी व तथ्य पहुँचे।
8.पाठकगण किसी भी तथ्य व जानकारी से सम्बन्धित सन्देह या दुविधा होने पर प्रस्तुत सहायक ग्रँथ व अन्य ग्रन्थों से जानकारी को जाँच लें।

इसी के साथ ब्लॉग का श्रीगणेश करते हुए आइए शुरू करते हैं "हिंदी साहित्य लोचन" जहाँ हिंदी साहित्य का प्रचार प्रसार व जानकारी प्रस्तुत कराई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

एक मध्यवर्गीय कुत्ता

  आज पढ़िए व्यंगय विधा के गुरु हरिशंकर परसाई का लेख "एक मध्यवर्गीय कुत्ता" जोकि मध्यवर्ग की धज्जियां उड़ाता है।  लेख का मकसद मध्यवर्...