हिंदी साहित्य की गद्य विधा “जीवनी” पर एक संक्षिप्त नोट्स
हिंदी साहित्य की नेट/जे.आर.एफ व अन्य प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछी जाने वाली महत्वपूर्ण जीवनियों व उनके रचनाकारों के नाम जोकि परीक्षा के लिहाज़ से भी पाठकों के लिए एकदम उचित व लाभदायक है। सम्भव है कि इन चुनिंदा रचनाओं में से आगामी परीक्षाओं में एक से दो प्रश्न आने की पूरी सम्भावन रहेगी जिससे कि पाठकों को कम समय में, इधर-उधर भटकने के स्थान पर एक ही मंच से इस विषय पर जानकारी मिल सकेगी । हमारा उद्देश्य भी कुछ इसी विचारधारा पर टिका है। हम अपने पाठकों की सुविधा हेतु व समय की बचत को भी ध्यान में रखते हुए सामग्री प्रदान कराने की कोशिश कर रहे हैं। आशा करते हैं कि ब्लॉग पर मिल रही सामग्रियाँ आपके ज्ञानवर्धन में किसी भी तरह से मदद कर रही होंगी। आप अपना सहयोग यूँही बनाये रखिये और हमारे साथ जुड़े रहने के लिए आपका तहे दिल से धन्यवाद। आप समय-समय पर अपने सुझावों, सवालों, प्रतिक्रियाओं, किसी विषय पर आपको जानकारी चाहिए हों तो उसे भी बताकर आप अपना और ब्लॉग का भी प्रसार के साथ मदद भी करें जिससे कि अन्य पाठकों को भी लाभ मिल सके।
● हिंदी साहित्य की कुछ महत्वपूर्ण जीवनियाँ:-
1 नाभादास – भक्तमाल – 1575
2 गोकुलनाथ – चौरासी वैष्णव की वार्ता, दो सौ बावन वैष्णव की वार्ता- 17वी शती
3 कार्तिकप्रसाद खत्री – अहिल्याबाई का जीवन – 1887
शिवाजी का जीवन चरित्र – 1889
4 राधाकृष्ण दास – भारतेंदु हरिश्चंद्रका जीवन चरित्र – 1904
5 शिवनंदन सहाय – हरिश्चंद्र – 1905
6 गंगाप्रसाद गुप्त – दादा भाई नोरोजी – 1906
7 बालमुकुंद गुप्त – प्रतापनारायण मिश्र – 1907
8 श्यामसुंदर दास – कविता कोविंद (40 साहित्यकारों का जीवन चरित – 1909
9 रामचंद्र शुक्ल – बाबू राधाकृष्ण दास – 1913
10 मुकुन्दीलाल वर्मा – कर्मवीर गाँधी -1913
11 सम्पूर्णानन्द – धर्मवीर गाँधी – 1914
12 राजेंद्र प्रसाद – चम्पारण में गाँधी – 1919
बापू के कदमों में – 1950
13 रामदयाल तिवारी – गाँधी मीमांसा – 1921
14 महावीरप्रसाद द्विवेदी- सुकवि संकीर्तन – 1924
15 गणेशशंकर विद्यार्थी - श्री गाँधी – 1931
16 सीताराम चतुर्वेदी - महामना मदनमोहन मालवीय – 1937
17 घनश्याम बिड़ला – बापू – 1940
मेरे जीवन में गाँधी – 1975
18 शिवरानी देवी – प्रेमचंद:घर में – 1944
19 काका कालेलकर – बापू की झांकियां – 1948
20 सुशीला नायर – बापू के कारावास की झांकियां – 1949
21 रामवृक्ष बेनीपुरी – जयप्रकाश नारायण – 1951
22 जगदीशपुर चन्द्र माथुर – जिन्होंने जीना जाना (12 लेखकों की कथा) – 1954
23 तेजबहादुर सिंह – मेरे बड़े भाई शमशेर – 1955
24 देवव्रत शास्त्री – गणेशशंकर विद्यार्थी – 1959
25 जैमिनी कौशिक बरुआ – माखनलाल चतुर्वेदी – 1960
26 अमृतराय – कलम का सिपाही – 1962
27 चंद्रशेखर शुक्ल – रामचंद्र शुक्ल:जीवनी और व्यक्तित्व – 1962
28 मदन गोपाल – कलम का मजदूर – 1964
29 जैनेन्द्र – अकाल पुरुष गाँधी – 1968
30 रामविलास शर्मा – निराला की साहित्य साधना – (3 भागों में 1969, 72, 76)
31 शांति जोशी – सुमित्रानंदन पंत:जीवनी और साहित्य – 1970
32 विष्णु प्रभाकर – आवारा मसीहा – 1974
33 अमृतलाल नागर – चैतन्य महाप्रभु – 1975
34 विष्णुचंद्र शास्त्री – अग्निसेतु (बंगाल के विद्रोही कवि नजरुल इस्लाम पर) – 1976
समय साम्यवादी (राहुल सांकृत्यायन पर ) – 1997
35 शिवसागर मिश्र – दिनकर :एक महापुरुष – 1981
36 रामकमल राय – शिखरों से सागर तक (अज्ञेय पर) – 1986
37 शोभाकांत – बाबूजी (नागार्जुन पर) – 1991
38 सुलोचना रांगेय राघव -रांगेय राघव:एक अंतरंग परिचय – 1995
39कलमा सांकृत्यायन – महामना महापंडित राहुल सांकृत्यायन (राहुल जी की दूसरी पत्नी द्वार रचित) – 1997
40 प्रतिभा अग्रवाल – प्यारे हरिश्चंद्र जू – 1997
41 ज्ञानचंद जैन – कथाशेष (अमृतलाल नागर पर) – 1999
भारतेंदु: एक व्यक्ति चरित्र - 2004
42 बिंदु अग्रवाल – स्मृतियों के झरोखें से (भारतभूषण अग्रवाल पर) – 1999
43 महिमा मेहता – उत्सव पुरुष ( नरेश मेहता पर) -2003
44 कृष्णबिहारी मिश्र – कल्पतरु की उत्सव लीला (रामकृष्ण परमहंस पर) – 2004
45 कुमुद नागर – वटवृक्ष के छाया में (अमृतलाल नागर पर)- 2004
46 गायत्री कमलेश्वर – कमलेश्वर:मेरे हमसफ़र – 2005
47 विजयबहादुर सिंह – आलोचक के स्वदेश (नंदुलारे वाजपेयी पर) -2008
48 अखिलेश – मकबूल - 2011
49 नरेंद्र मोहन – मंटो जिंदा है (उर्दू साहित्यकार सआदत हसन “मंटो” पर) – 2012
50 अशोक वाजपेयी- कोलाज – 2012
● विदेशी व्यक्तित्वों पर लिखी कुछ महत्वपूर्ण जीवनियाँ:-
1रमाशंकर व्यास – नेपोलियन बोनापार्ट – 1883
2 गौरीशंकर ओझा – कर्नल जेम्स टॉड – 1902
3 नाथूराम प्रेमी – जॉन स्टुअर्ट मिल – 1912
4 शिवनारायण विद्रोही – कोलम्बस – 1917
5 बेनीप्रसाद – महात्मा सुकरात – 1917
6 सत्यव्रत – अब्राहम लिंकन – 1928
7 शिवकुमार शास्त्री – नेल्सन की जीवनी – 1928
8 चन्द्रशेखर शास्त्री – हिटलर महान – 1936
9 राहुल सांकृत्यायन – मार्क्स, लेनिन, स्टालिन – 1954
Acchi jankari
ReplyDelete